शमसाबाद। बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही मामले की विवेचना कायमगंज इंस्पेक्टर को दी गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने कस्बा के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी आमिर के खिलाफ गुुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पर पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी है।
देर रात पुलिस ने आरोपी आमिर को कस्बा के दिल्लू सा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है।