फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्या के मुकदमे में फर्जी शपथ पत्र देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हत्या के मुकदमे में फर्जी शपथ पत्र व जाति सूचक गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा राजा का नगला निवासी पूरनलाल जाटव ने गांव के विक्रम उर्फ विक्की यादव के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पत्नी की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई थी। पत्नी के नाम से राशन कार्ड बना था। उसको अपने नाम पर कराने का प्रयास कर रहा था।
गांव के विक्रम उर्फ विक्की ने उससे एक फोटो व आधार कार्ड लेकर राशनकार्ड बनवाने का भरोसा दिया। गांव के मंजू यादव की हत्या में विक्रम उर्फ विक्की नामजद था। उसने हत्या के मुकदमे में नामजदगी झूठी कराने के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर से शपथ पत्र बनवाकर दाखिल कर दिया। कोर्ट में केस डायरी दाखिल होने पर 27 जुलाई को उसको पूरे प्रकरण की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन रात को विक्की से फर्जी हस्ताक्षर से शपथ पत्र दाखिल करने के संबंध में पूछा तो वह जाति सूचक गाली गलौज कर जान माल की धमकी देने लगा। इस मामले में थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हु़ई। इंस्पेक्टर हरिगोविंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें