फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वृद्धा के बैंक खाते से रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वृद्धा के खाते से रुपये हड़प लिए गए। विरोध करने पर उसके साथ गालीगलौज की गई। पुत्र ने कोर्ट में बैंक प्रबंधक व तीन कर्मचारियों के खिलाफ अर्जी दायर की है।
विज्ञापन

शमसबााद थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया दलेलगंज निवासी सुबोध कुमार ने सीजेएम कोर्ट में आयावर्त ग्रामीण बैंक फैजबाग के शाखा प्रबंधक, तीन कर्मचारियों के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि मां शशिप्रभा का बैंक में बचत खाता है। 18 नवंबर को मां बैंक में खाते से रुपये निकालने गई। वहां बैंक प्रबंधक ने बताया कि खाता बंद कर दिया गया है। खाता चालू करने के लिए कई प्रपत्रों पर मां का अंगूठा लगवा लिया। मां के खाते से रुपये निकाल लिए। नया खाता खोलकर किसान क्रेडिट कार्ड बना दिया। मां को रुपये हड़पने की जानकारी हुई तो बैंक जाकर विरोध किया। इस पर प्रबंधक व कर्मचारियों ने गालीगलौज कर धमकी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें