फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी हटवाने को लेकर ईओ पर गाली गलौज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे से मिट्टी हटवाने की बात कहने पर गणपति देवा कमेटी के संरक्षक ने ईओ पर गाली गलौज करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। दोपहर बाद ईओ ने कस्बे का भ्रमण कर सफाई कर्मचारियों को मिट्टी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्बा में नाला निर्माण को लेकर की गई खोदाई से जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। लोगों को मुख्य मार्ग से निकलने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर मूर्ति भ्रमण का कार्यक्रम है।
कस्बे की चिकन वाली गली निवासी गणपति देवा कमेटी के अध्यक्ष आलोक गुप्ता व संरक्षक नाहर सिंह कस्बे से मिट्टी हटवाने के लिए सोमवार सुबह नगर पंचायत के ईओ आशीष कुमार से मिलने गए। संरक्षक ने ईओ से मिट्टी हटवाने की बात कही। इस पर ईओ भड़क गए। उन्होंने कहा कि वह मिट्टी हटवाने की नौकरी कर रहे है। वहां नाहर सिंह की ईओ से तीखी नोकझोंक हुई। नाहर सिंह ने ईओ के खिलाफ थाने में गाली गलौज कर अपमानित करने के आरोप में तहरीर दी। दोपहर में ईओ आशीष कुमार ने कस्बे का भ्रमण कर नाला निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मिट्टी हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने दुकानदार को फुटपाथ छोड़कर दुकानें लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ आशीष कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी से गाली गलौज नहीं किया। मिट्टी हटवाने के संबंध में सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें