फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दत्तू नगला निवासी रामनरेश व अशोक अग्रवाल ने विपुल कुमार उर्फ पतला निवासी नरैनामऊ के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट व अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपी बनाए गए थे। उन तीनों आरोपियों की फाइल जिला जज के कोर्ट में विचाराधीन है। गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर न्यायाधीश ने विपुल कुमार को तीनों मामलों में दोषी करार दिया है। मंगलवार को दोषी को सजा सुनाई जाएगी।