फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपा नेता जग्गू व चन्नू सहित परिजनों के खाते फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा नेता जग्गू व चन्नू सहित परिजनों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जग्गू यादव के जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू, योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गुरुवार को सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू को पुलिस पकड़ नहीं पाई। वह परिवार सहित कहीं चले गए हैं। पुलिस व प्रशासन ने दोनों भाइयों की चल-अचल संपत्ति की सूची लगभग डेढ़ माह पहले ही बना ली थी।
शुक्रवार को पुलिस ने सपा नेता जग्गू यादव, चन्नू यादव सहित उनके परिजनों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। सूत्रों की माने तो दोनों परिवारों के सात बैंक खाते हैं। इस संबंध में मुकदमे की विवेचना कर रहे एसओ मऊदरवाजा अमित गंगवार ने बताया कि विवेचना की जा रही है। गैंगस्टर के मुकदमे में बैंक खाते फ्रीज कराने के संबंध में कार्रवाई की जाती है। ऐसे में सपा नेता भाइयों की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें