फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। एचएम ईंट भट्ठे पर मिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे दबने से बालक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खिनमिनी निवासी अली हसन शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता है। वह पत्नी व बच्चों के साथ तीन माह से भट्ठे पर ही रह रहा था। रविवार दोपहर उसका पांच वर्षीय पुत्र सोहेल भट्ठे के पास खेल रहा था। उसी दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लेकर भट्ठे पर पहुंचा। अचानक सोहेल ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पिता अली हसन, मां सुनवरी बेगम, भाई हैदर, बहन शायरा मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे।
घटना की जानकारी मिलने पर एसओ मनोज भाटी मौके पर पहुंच गए। भट्ठा मालिक शमीम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। एक घंटे में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें