फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी आनंद(18) गांव के ही अपने साथी विपिन(18) व मनोज (19) के साथ बाइक से राजेपुर कस्बा बाजार करने शुक्रवार शाम गए थे। रात करीब 10.15 बजे तीनों युवक वापस घर जा रहे थे। रास्ते में एमबी कोल्ड स्टोरेज के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी उधर से गुजर रहे लोगों ने घायलों को पड़ा देख एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी राजेपुर भेजा गया। वहां डॉक्टर आनंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)