फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः मनरेगा बोर्ड से टकराई बाइक, किसान की मौत

विज्ञापन
वक्सुरी गांव के पास घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। मनेरगा बोर्ड से बाइक टकराने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। मऊदरवाजा व शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी रामपाल राजपूत का 24 वर्षीय पुत्र रामवीर खेती करता था। गुरुवार शाम को बह बाइक से फर्रुखाबाद बाजार जा रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था। बक्सुरी गांव के पास सड़क किनारे लगे मनरेगा बोर्ड से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना पर मां नीलम देवी, पिता रामपाल, पत्नी बीना, भाई वीरेंद्र, मंजेश घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे। जानकारी पर एसओ मऊदरवाजा आमोद सिंह, शमसाबाद एसओ मनोज भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज के दो वर्ष की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें