फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोखाधड़ी में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पांच माह पहले नगला सूदन के सुरेंद्र ने मां-बेटे व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सूदन निवासी सुरेंद्र ने 22 जुलाई को नदौरा निवासी सुनीता, उसके पुत्र यश उर्फ यज्ञमित्र और तीन अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें कहा कि सुनीता ने मुरान गांव में एक जमीन का उसके नाम बैनामा किया था। सुनीता का उस जमीन से कोई सरोकार नहीं था।
सुनीता के ससुर रामचंद्र के नाम से मुरान में कोई जमीन नहीं थी। सुनीता ने फर्जीवाड़ा कर इस जमीन का एक जनवरी 2023 को बैनामा कर दिया था। जानकारी होने पर पीड़ित ने सुनीता और उसके पुत्र यज्ञमित्र से शिकायत की, तो उन्होंने दूसरी जमीन का बदले में बैनामा करने की बात कही। बाद में बदले में जमीन देने से इन्कार कर दिया। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के दौरान मामला सही पाया। आरोपी पुलिस से बच रहा था। गुरुवार दोपहर दरोगा अवधेश अवस्थी की अगुवाई में टीम ने यज्ञमित्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें