फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़ में पति सहित आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। महिला ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लोकमन निवासी दिलीप कुमार गुप्ता की बेटी सोनाली गुप्ता की शादी जुलाई 2021 में औरैया के बिधूना क्षेत्र के आर्यनगर दिबियापुर तिराहा निवासी निहाल गुप्ता उर्फ त्रिलोचन गुप्ता से हुई थी।
सोनाली का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन कार की मांग कर उसे प्रातड़ित करने लगे। इसके बाद जब वह तीन माह गर्भ से हुई तो ससुरालीजनों ने सोनाली की मर्जी के बगैर उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

16 अगस्त 2022 में सोनाली को जान से मारने की नीयत से जहर खिला दिया। सोनाली ने राज्य महिला आयोग सदस्य को प्रार्थना पत्र दिया।
इस पर पुलिस ने पति निहाल गुप्ता उर्फ त्रिलोचन गुप्ता, सास सरोज गुप्ता, जेठ शिवम गुप्ता, ननद आकांक्षा गुप्ता, जेठानी अंजली गुप्ता व तीन अज्ञात प मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें