फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरती सिंह बनी फर्रुखाबाद की नई कप्तान

Wed, 23 Apr 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
आरती सिंह।  - फोटो : गजल भारद्वाज। स्रोत: इंटरनेट मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीती रात शासन ने बड़े पैमाने पर आईपीएस के तबादले कर दिए। जिले के एसपी आलोक प्रियदर्शी की तबादला गाजियाबाद के लिए कर दिया गया।
विज्ञापन

शासन ने पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के स्थान पर 2017 बैच की आईपीएस अफसर आरती सिंह को जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया है। वह इससे पहले कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। फर्रुखाबाद के वर्तमान एसपी आलोक प्रियदर्शी का स्थानांतरण गाजियाबाद कमिश्नरेट में किया गया है। वहां वे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था का पद संभालेंगे। एसपी आलोक प्रियदर्शी 29 जून 2024 को जनपद बदायूं से फर्रुखाबाद आए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। जनवरी 2025 में उनकाे डीआईजी के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया तभी से एसपी के तबादले की अटकलें लगना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें