कंपिल। वाहन की टक्कर से बुधवार सुबह एचटी लाइन का बिजली पोल टूट गया। इससे कंपिल और सिवारा उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विद्युत उपकेंद्र कंपिल और सिवारा की आपूर्ति 33केवी की एक ही लाइन से होती है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल को बदलने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने पोल बदलकर शाम छह बजे आपूर्ति बहाल कर दी। 11 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जेई आरपी सिंह ने बताया कि टूटे हुए पोल को बदल दिया गया है। विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कर दी गई है।