फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत हो गई। जिला गोंडा थाना वजीरगंज के गांव कदरा निवासी मुनीम का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम चाचा दलवीर और चाची पूजा के साथ ढाईघाट पर गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आया था। परिजनों के मुताबिक, स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। चाचा-चाची के शोर मचाने पर गोताखोर पहुंचे। करीब 50 मिनट के बाद किशोर को गंगा से बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के चाचा दलवीर और चचेरे चाचा राजेश परिवार सहित जलालाबाद में नग और प्लास्टिक की चटाई का व्यापार करते हैं। चाचा दलवीर ने बताया कि मृतक के पिता गोंडा में खेती करते हैं। भतीजा सत्यम साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें