फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1350 टन यूरिया की रैक आई, आज पहुंचेगी 1500 टन डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में 1350 टन यूरिया रेलवे रैक से आ गई है। जिसे समितियों व दुकानों पर भेजा जा रहा है। सोमवार को 1500 टन डीएपी की रैक भी पहुंचेगी।
विज्ञापन


इन दिनों धान की रोपाई होने से किसानों को डीएपी व यूरिया की जरूरत है। इसी बीच कृभको यूरिया की एक रैक आ गई है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पहले से ही यूरिया का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रैक से आई यूरिया को सीधे सहकारी समितियों और दुकानों पर पहुंचाया गया। कृभको की 1500 टन डीएपी की रैक आ रही है। सोमवार शाम तक रैक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि समितियों पर डीएपी लगातार भेजी जा रही है। रैक से आने वाली डीएपी भी सीधे सहकारी समितियों पर भेजी जाएगी। किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें