फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीहड़ में लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतराम। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरा के बीहड़ में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग भड़की होगी। वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौड़ ने बताया कि आग लगने की सूचना को टीम को मौके पर भेजा था। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें