फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तरबूज की रखवाली कर रहे किसान पर दबंगों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गंगा की रेती पर तरबूज की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर दबंगों ने हमला किया। पीड़ित किसान ने गांव के दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। बांसखेड़ा निवासी सोनू सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह साझेदार बुद्धपाल के साथ खेत पर थे। तभी गांव के दो लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और बंदूक के बट से हमला कर दिया। इससे सोनू सिंह घायल हो गए। बुद्धपाल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मारपीट की बात सामने आई है। घायल का मेडिकल कराया गया है और आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें