फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोखाधड़ी कर जेवर से भरा बैग चोरी करने में शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। भाई-बहन से धोखाधड़ी कर जेवर व नकदी से भरा बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने बदायूं के शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सोने-चांदी के जेवर व तमंचा-कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में शातिर ने साथी का नाम भी बताया है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना सौरिख गांव इकडरिया निवासी देवकी 24 मार्च को भाई के साथ ससुराल से मायके नरायनपुर गढि़या जाने के लिए छिबरामऊ चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। सफेद रंग की कार चालक ने बताया कि वह सवारी लेकर जा रहा है। उसने देवकी व उसके भाई को कार में बैठा लिया।
कार में सवार लोगों ने धोखाधड़ी कर सोने-चांदी व नकदी से भरा बैग चोरी कर बहोरिकपुर के पास भाई-बहन को उतार दिया। इसके बाद बैग लेकर चले गए। पुलिस ने देवकी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बदायूं कोतवाली अलापुर वार्ड नंबर दस मोहल्ला बंजारा निवासी मोहम्मद अली को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, मोबाइल, 15 सौ रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

मोहम्मद अली ने बताया कि उसने मोहल्ला बंजारा निवासी साथी इरशाद के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इरशाद की तलाश में कई स्थानों पर दबिश मारी। पकड़े गए मोहम्मद अली के खिलाफ बदायूं, फर्रुखाबाद व एटा में लूट, जानलेवा हमला, मादक पदार्थ, अवैध शस्त्र के दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शातिर मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें