फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तार टूटकर दूसरे पर गिरा, फुंके बिजली के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुधवार रात आई आंधी के कारण लोहिया अस्पताल परिसर में बिजली का तार टूट गया। यह तार दूसरे तार पर गिरने से करीब 20 आवासों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे इंडेक्शन, कूलर, बल्ब, रॉड और स्टेबलाइजर जैसे बिजली उपकरण फुंक गए। इस घटना से लोगों को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रात में ही बिजली अधिकारियों को सूचना दी गई पर मरम्मत नहीं हो सकी। रात भर कर्मचारी और उनके परिवार गर्मी से परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल की। सीएमएस जगमोहन शर्मा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें