फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजनों के सम्मान का लिया संकल्प

Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में दुर्गा सदन, इंदिरा सदन, जीजाबाई सदन, लक्ष्मीबाई सदन, मीराबाई सदन तथा टेरेसा सदन बना कर उनकी जिम्मेदारी प्रीती भारद्वाज, पूजा वर्मा, दुर्गा दुबे, शालू यादव, काजल बानो, कंचन शाक्य, तबस्सुम, निशा फातमा, संचाली, शिवा दीक्षित, सहलीना, करिश्मा को सोंपी गई तथा कालेज कैप्टन का दायित्व आरती यादव व शिवानी गुप्ता को सौंपा गया। प्रधानाचार्य सुनीता सचान ने अध्यापिकाओं को माला पहना कर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौैरान आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में निशा शर्मा, अलीशा वर्मा, ज्योति सैनी, पूजा वर्मा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता सुधा गंगवार के संयोजकत्व में आयोजित की गई। भटासा गांव के रामदर्शिनी राजकीय इंटर कालेज में हवन आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षकों और अध्यापकों ने आहुतियां दी। योगाचार्य श्रद्धानंद ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह गंगवार, सर्वेश चंद्र, ब्रजेंद्र सिंह, उदय भान, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। सीपी विद्या निकेतन में नन्हें मुन्ने बच्चे अपने घरों से अपने हाथों से अपनी मेम के लिए ग्रीटिंग बना कर लाए। विद्या मंदिर महाविद्यालय में छात्रों ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डा. वीके गुप्ता ने विचार रखे। सुंदर नारायण मुश्रान इंटर कालेज में अध्यापक रामसेवक पाल, सतीश चंद्र यादव, ग्रीश कुमार सिंह, लज्जाराम वर्मा, दीपक कु मार अगिभनहोत्री ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरके दुबे ने की। लायंस क्लब द्वारा आदर्श इंटर कालेज पितौरा में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 850 छात्रों का नेत्र परीक्षण किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ अतुल गंगवार ने अपने अस्पताल में मुफ्त परीक्षण करने व चश्मा उपलब्ध कराने की सलाह दी। इस दौरान दिनेश गंगवार, संजय गोयल, दिनेश राठौर, मुन्नालाल गुप्ता, अनिल गंगवार, अजय गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें