फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीटिंग कार्ड और उपहार भेंट कर बच्चों ने जताया सम्मान

Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को शिक्षक दिवस की धूम रही। विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृत्रित्व प्रकाश डाला और टीचरों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। भारतीय महाविद्यालय में अभिषेक बाथम, राना सिंह, श्रद्धा सिंह, प्रशांत दुबे, रीना गुप्ता, ईशू शुक्ला, कंचन तिवारी, गौरी कुशवाहा, मुनींद्र प्रताप सिंह, प्रियंका गंगवार, रूपम सैनी राखी कुशवाहा आदि छात्र-छात्राओं ने टीचरों को तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने छात्रसंघ चुनाव न कराने की मांग प्राचार्य डा. विश्राम सिंह से की। मुख्य अतिथि डा. ब्रह्मदत्त अवस्थी, विशिष्ट अतिथि डा. वीरेंद्र देव चतुर्वेदी, रामकिशोर मिश्र, कृष्णकांत अक्षर, चीफ प्राक्टर डा. रमाशंकर मिश्र, डा. आलोक शुक्ला, डा. एके शुक्ला, डा. दिव्या शुक्ला, डा. रमन प्रकाश, डा. गायत्री मिश्रा, राजेंद्र भदौरिया, अवधेश नारायण मिश्र, प्रदीप शुक्ला, विवेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। मेजर एसडी सिंह आयुर्वेकि मेडिकल कालेज छात्रों ने टीचर डा. बीपी मिश्रा, डा. केके सिंह, डा. रामायण तिवारी, डा. संजीव सक्सेना, डा. सुबिस कुमार गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन डा. जितेंद्र यादव, प्राचार्य एके शुक्ला, डा. अरुण कुमार और छात्रों में मुकेश विश्वकर्मा, सूर्य कुमार, सर्वेश पांडे, पूनम यादव, कीर्ति यादव आदि मौजूद रहे। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कार्यालय केशव नगर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षक दिवाकरनंद, रघुवीर सिंह गंगवार, रामदास सक्सेना, शिवकुमार कटियार, अरविंद कुमार सक्सेना, रामऔतार पाठक आदि ने विचार रखे। लिटिल एंजिल प्ले कांवेंट स्कूल आढ़तियान में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णा तिवारी, ऋतिता शुक्ला आदि बच्चों ने नृत्य किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शिप्रा तिवारी, क्षमा, पूजा, अंजली, दिशा, शिखा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बीआरसी बढ़पुर में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में टीचरों का सम्मान किया गया। यहां दयाराम, जगदीशचंद्र वर्मा, रामबहादुर शाक्य, जरीना बेगम, सुशीला देवी, प्रभुदयाल, जगमोहन त्रिवेदी, कैलाशचंद्र कटियार, रामनिवास वर्मा, जगमोहन सिंह, महेशरानी पांडेय, शिवकांती त्रिपाठी, पृथ्वीराज गंगवार, भोलानाथ वर्मा, चंद्रप्रभा शर्मा, रामवीर दुबे, राधेश्याम, आशा मिश्रा, आशमा सुरैया, प्रताप नारायन, शारदा देवी, राधा दीक्षित को सम्मान किया गया। विद्यालय के बेहतर रखरखाव पर प्रधानाचार्य निसार खां भी सम्मानित किए गए। एसबीआई फतेहगढ़ शाखा में ुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल रहे। यहां आर्मी स्कूल के सर्वेश मिश्रा, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के श्यामदेव, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, जीजीआईसी की मीरा सक्सेना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाखा के मुख्य प्रबंधक अनिल जौहरी, स्टेटबैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन कानपुर परिक्षेत्र के सहायक महामंत्री विजय अवस्थी, आरएन गर्ग, अशोक पंजाबी, राजू टंडन, अशोक शुक्ला, आरके श्रीवास्तव, राजेश कटियार, सुरेंद्र कुमार बाथम आदि उपस्थित रहे। भारत भारती शिशु कल्याण विद्या मंदिर में प्रबंधक राममुरारी शुक्ल ने सभी टीचरों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए। इस मौके पर प्रभात शुक्ला, प्रतिभा शुक्ला, दिनेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, उदयवीर शर्मा, अमोल श्रीवास्तव, आभा सक्सेना आदि मौजूद रहीं। बद्री विशाल पीजी कालेज के इतिहास विभाग में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो, एनपी सिंह ने किया। आकाश, मुलायम सिंह, आकांक्षा भट्ट, फरीदा, प्रिया, अमरजीत कौर, प्रियंका आदि ने विचार व्यक्त किए। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय में निदेशक रोहित तिवारी ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कुसुमा, स्वीटी, रुचि गहरवार, शिल्पी ने प्रौढ़ शिक्षा पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। शालिनी, तरन्नुम ने गीत गाए। अंशुल शुक्ला, प्रियंका पांडे, गजेंद्र, सिंह राजपूत, राजेश शुक्ल, गुरुवाचन सिंह, अमित शर्मा, सुनील शुक्ला, अतुल त्रिवेदी, राकेश पांडेय मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर में मुख्य अतिथि डा. सुबोध वर्मा, विद्यालय प्रबंधक रविशंकर चौहान ने आचार्यों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य हुकुम सिंह, अतुल कपूर, अजय मिश्रा, इंद्रवीर सिंह, चंदनलाल, धर्मेंद्र द्विवेदी, श्रीनिवास पाठक आदि मौजूद रहे। राजकीय इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के प्राचार्य कैप्टन डा. एके शुक्ल ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य डीएस सचान, टीचर दुर्योधन सिंह यादव, विनोद कुमार, वेदप्रकाश सागर, समीउल्लाह सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के सिटी मिशन गर्ल्स कालेज में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णप्रकाश शुक्ला पुन्नी ने की। यहां टीचर मेवाराम, त्रिवेदी, डा. एमएन सिद्दीकी, रामलखन त्रिपाठी, सेवक सिंह कुशवाहा, श्यामलाल वर्मा, राधेश्याम कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, सोबरन सिंह गंगवार आनंद मोहन कटियार, सरदार मीर खां, विनोद कुमार पांडे का सम्मान किया गया। इस मौके पर वीरेंद्र मिश्र, शिवाशीष तिवारी, मोहित गुप्ता, जानकी शुक्ला, प्रभात कटियार, विजय मिश्रा, डालचंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल खतराना में प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र, प्रबंधिका प्रियंका चतुर्वेदी ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। दीपक चतुर्वेदी, ममता शुक्ला, सुमन चतुर्वेदी, आरसी शुक्ला, राकेश कुशवाहा, निशा चौधरी, अर्चना तिवारी आदि मौजूद रहीं। एसएस पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रबंधक देवेशनारायन, प्रधानाध्यापक अनुपम अवस्थी, विनय कुमार, पूनम अवस्थी, पूनम दुबे मौजूद रहीं। सेंट एंथोनी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरियाणा के जादूगर एसके शर्मा ने जादू दिखाया। प्रधानाचार्य फादर जिमी जेम्स, फादर संतोष ने टीचरों को सम्मानित किया। छात्रों और टीचरों का क्रिकेट मैच भी हुआ। अवनींद्र सक्सेना, प्रबल पाठक, सोनू यादव, जौली सीडी, शिवानी, मिन्नी, अजय साहनी, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। नवाबगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एचडीएम पब्लिक स्कूल शाहिदा बेगम, सरनाम सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक सत्यवीर सिंह गंगवार ने टीचरों को साल उढ़ाकर सम्मानित किया। अनीता देवी गल् र्स इंटर कालेज मंझना में प्रधानाचार्य कल्पना कटियार ने टीचरों का सम्मान किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बृजेश राजपूत, सर्वेश कुमार, रमेशचंद्र, बृजेश लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें