फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता नाला पुल पर आवागमन शुरू

Thu, 06 Sep 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। होमगार्ड एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह के निर्देश के बाद फकरपुर गंगा सोता नाला पुल पर शुरू हुआ निर्माण और मरम्मत कार्य बुधवार को पूरा हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मिट्टी की बोरियां डलवा कर चार फीट चौड़ा रास्ता तैयार कर दिया है। इससे छोटे और हल्के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता किरनपाल ने बताया कि पुल के शेष क्षतिग्रस्त भाग का पुनर्निर्माण सेतु निगम करवाएगा। उल्लेखनीय है कि फकरपुर गंगा सोता नाला पुल की चहारदीवारी दरक गई थी। पुल के आर-पार जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी से कट गई थी। नतीजतन फकरपुर, कुड़री, करनपुर घाट, वनासीपुर, हमीरपुर, परतापुर, सुगनापुर, रामप्रसाद नगला, कालिका नगला, माखन नगला का आवागमन बंद होने से संपर्क टूट गया था। इसी दौरान होमगार्ड एवं व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव सोता नाला पुल का निरीक्षण करने पहुंच गए। पुल मार्ग की हालत खस्ता देख उन्होंने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाया था। मंत्री ने डीएम से रास्ता जल्द शुरू करवाए जाने के निर्देश दिए थे। हरकत में आए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार से काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लेबर, पांच ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन को लगाकर मंगलवार से काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। मिट्टी की बोरियां डलवा कर चार फुट मार्ग तैयार कर दिया गया है। आज से ट्रैक्टर, जीप, बाइक और पैदल आना-जाना प्रारंभ हो गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि पुल की चहारदीवारी चटकी है उसे सेतु निगम ठीक करवाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें