कायमगंज। दलित किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के सात माह से फरार आरोपी क ो पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बतादें कि क्षेत्र के गांव अताईपुर निवासी दलित किशोरी को सात माह पूर्व बहला फु सला कर भगा ले जाने के मामले में उसके पिता ने पितौरा निवासी आकाश व अताईपुर निवासी रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लगभग 20 दिन बाद युवती को बरामद कर लिया था। किशोरी के डाक्टरी परीक्षण में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमे में ब्लात्कार की धारा भी बढ़ा दी थी। पुलिस ने आरोपी रामसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। जबकि आकाश इलाका छोड़ कर गुजरात भाग गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस को सोमवार की रात उसके गांव में आने की भनक लगी तो कस्बा चौकी इंचार्ज रामजीवन यादव ने उसे दबोच लिया।