फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में बाप-बेटे को पीटा

Wed, 01 Aug 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली बात पर बाप बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। मामले की सूचना दर्ज कर ली गई। उधर, जमीनी रंजिश में महिला को पीट दिया गया। मऊदरवाजा के गांव महमदपुर निवासी शिवराजसिंह राजपूत की पत्नी रामधनी ने बीती शाम मिट्टी उठा कर पास की परिवारी महेंद्रसिंह की तरफ डाल दी। इसी बात को लेकर महेंद्र के परिवार के लोगों ने महिला को मारपीट कर दी। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो वह पिता प्यारे राजपूत को लेकर प्रधान के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महेंद्र और उसके अन्य लोगों ने दोनों को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। वही राजेपुर के गांव कुइंया निवासी राजवती पत्नी राजेंद्र का शहर के मोहल्ला लाकूला निवासी श्रीपाल से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बीते दिन महिला बाजार करने के लिए आई थी। इसी दौरान कादरी गेट के पास श्रीपाल, संजू, प्रेमपाल और सुनील ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की सूचना दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें