फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भाव के भूखे होते हैं

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में महात्मा जख्मी ने कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। जब हम भगवान को एक बार याद करते हैं तो भगवान हमारा हजारों बार ख्याल रखते हैं। संसार में सारे सगे संबंधी मतलब के हैं। भगवान ही सच्चे साथी हैं, जो आखिरी समय तक साथ नहीं छोड़ते हैं। जो गुरुसिख, जो बंदे परमपिता परमात्मा को सदैव ध्यान रखते हैं, वो सबसे ज्यादा धनवान होते हैं। सबसे बड़ा धन ज्ञान होता है। ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में साफ-साफ बताया है कि मुझे व्रत, जप, तप से प्राप्त नहीं किया जा सकता। लेकिन आज का मानव संसार के मोहमाया में फंसकर अपना जीवन व्यर्थ गवां रहा है। ऊंचा वह होता है, जिसकी सोच और भावना ऊंची हो। इस मौके पर फूलचंद्र, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें