फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नियत से घर में घुसे नशेडी को लोगों ने धुना

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चोरी करने के इरादे से घर में घुसे नशेडी को लोगों ने पकड लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन

नगर के मंडी समिति स्थित मेंहदियावली मजार के पास चिलौली गांव को जाने वाले रोड पर एक नशेडी युवक शिव सिंह के घर में घुस गया। जहां महिलाओं को देखकर घर में पड़े डंडे को उसने उठा लिया और उन्हें मारने के लिए दौड पड़ा। घर में बैठी शिवसिंह की विकलांग पुत्री रंजना की वैशाखी छीन ली। जिससे महिलाएं घबरा गईं। इसी बीच वह कमरे में रखे वक्से को उठाकर भागने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और उस नशेड़ी युवक को पकड़ लिया और उसे सड़क पर खींच लाए। जहां उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान उसने कई बार भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे दौड कर फिर पकड लिया। जब लोगों ने उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम लाखन पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम दूदेमई बताया। लोगों ने मंडी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस उस युवक को अपने साथ ले गई। चौकी प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि एक सिपाही को इस मामले में भेजा था। युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें