फर्रुखाबाद। मेडिकल स्टोर का दूसरा शटर उचका कर चोर सोमवार की रात कास्मेटिक का सामान और गोलक चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से एक पास बुक मिली है। थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला गढ़ी दाउद खां भीकमपुरा निवासी राकेश शाक्य का रकाबगंज में मेडिकल स्टोर है। सोमवार की रात चोर छत से होकर साढ़ियाें पर आ गए। चोरों ने लोहे का गेट तोड़कर दुकान के अंदर वाले शटर को उचका दिया। इसके बाद दुकान में घुस कर कास्मेटिक का महंगा सामान पार कर दिया। गोलक भी उठा ले गए। मंगलवार की सुबह राकेश शाक्य दुकान पहुंचे तो घटना की जानकारी हुी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल से एक पासबुक बरामद की है। दुकानदार ने बताया कि गोलक में 40 हजार रुपए रखे थे। चोर 30 हजार रुपये का कास्मेटिक का सामान चोरी कर ले गए। उन्हाेंने बताया कि एक साल पहले भी मेडिकल स्टोर में चोरी हुई थी। इसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया। मुख्य बाजार में हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मचा रहा।