फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैन की शिक्षाएं हर युग में प्रासंगिक

Fri, 13 Dec 2013 05:44 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला घेरशामू खां में आयोजित मजलिस में मौलाना अरशद जाफरी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शिक्षाएं हर युग में प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

अशरे सानी की छठी मजलिस में मौलाना जाफरी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत का नाम है। मौजूदा दौर में कुछ लोग साजिश के तहत इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबरे इस्लाम के नवासे इमाम हुसैन को भी यातनाओं के दौर से गुजरना पड़ा लेकिन उन्होंने सब्र का दामन नहीं छोड़ा और सबक दिया कि हक व इंसाफ से कभी नहीं डिगा। उन्होंने कर्बला की घटना को मार्मिक ढंग से पेश किया। मजलिस में नफीस हुसैन, फरहत अली जैदी, जावेद हुसैन, कैफ हुसैन, मुमताज हुसैन, मुनव्वर हुसैन, इंतिखाब, ईशान, जुबैर, मेराज और अमजद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें