जहानगंज। बारातियों ने लोडर चालक की पिटाई कर वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर एक बाराती को हिरासत में लिया है।
थाना व कस्बा निवासी अखिलेश कुमार शुक्रवार को लोडर से खाद लादकर घर लौट रहा था। महमदपुर अमलैया के पास बारात निकल रही थी। इस पर अखिलेश ने गाड़ी किनारे खड़ी कर ली। किसी बात को लेकर बारात में शामिल लोगों का अखिलेश से विवाद हो गया। इस पर बारातियों ने अखिलेश को पीट दिया और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। अखिलेश ने तोताराम निवासी महमदपुर अमलैया और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। पुलिस ने तोताराम को हिरासत में ले लिया है।