कमालगंज। सीएचसी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8 गार्ड मिले हैं। यह तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर अस्पताल की देखरेख करेंगे। गार्ड वाहनों को पार्किंग में लगवाने में भी सहयोग करेंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाली करने के लिए 8 गार्ड मिले हैं। इसमें 7 गार्डों ने ड्यूटी शुरू कर दी है। गार्डों को तीन शिफ्टों में लगाया गया है। गार्ड अनिरुद्ध, हरिशंकर व सोनू सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक देखभाल करेंगे। पवन कुमार व प्रवीण कुमार दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक रहेंगे। इसके बाद संजीव व शिवम रात 8 से सुबह 8 बजे तक अस्पताल में गश्त करेंगे। बताया गया कि लेबर रूम, अस्पताल परिसर व मुख्य गेट पर गार्ड तैनात रहेंगे।