फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की 70 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 25 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की 70 करोड़ रुपये कीमत की जमीन कुर्क कर ली गई। अर्रापहाड़पुर में श्री हनुमान जी विराजमान ट्रस्ट की जमीन में हुई जालसाजी के मामले में दर्ज मुकदमे के बाद यह कार्रवाई की गई है। तहसीलदार की देख-रेख में मुनादी कराने के बाद जमीन को कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर में श्री हनुमानजी विराजमान ट्रस्ट की साढ़े चार हेक्टेयर जमीन है। उसे कागजों में हेरफेर करके अनुपम आदि के नाम करवाया गया। इस जमीन के कई बैनामे और इकरारनामा किया गया। इस मामले में बीबीगंज के एकलव्य कुमार ने मऊदरवाजा थाने में अनुपम समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी ने 18 मई को आदेश पारित कर इस जमीन को कुर्क करने के आदेश दिए थे।

तहसीलदार श्रद्धा पांडेय राजस्व टीम और थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुबह साढ़े आठ बजे थाने से मुनादी कराते हुए मौके पर पहुंचे। वहां नापजोख की औपचारिकता पूरी करते हुए जमीन को कुर्क किया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह संपत्ति अवैध कार्यों को अंजाम देकर अर्जित की गई थी। डीएम के आदेश पर कुर्की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। सर्किल रेट से इसकी कीमत 70 करोड़, नौ लाख, 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें