फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हरियाणा की 60 पेटी अवैध शराब बरामद एक को भेजा जेल

Tue, 09 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। हरियाणा की 60 पेटी अवैध शराब सहित एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों युवक निकाय चुनाव के लिए डीसीएम में बैट्रियों के पीछे पेटी छिपाकर लाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौबे ने सटीक सूचना पर गांव शेखपुर खजुरी के पास बेवर की ओर से आ रहे डीसीएम को रोक लिया। पूछने पर चालक व पास बैठे व्यक्ति ने बताया कि डीसीएम में बैट्रियां भरी हुई हैं। पुलिस ने डीसीएम के अंदर बैट्रियों को हटाकर देखा तो उसके पीछे हरियाणा राज्य की दो ब्रांड की साठ पेटी देशी शराब की रखी हुई थी।
पुलिस ने जनपद मैनपुरी कोतवाली सदर मोहल्ला अग्रवाल निवासी राजेश राठौर को पकड़ लिया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब की डिमांड अधिक हो गई थी। इसके कारण बैट्रियों के पीछे साठ पेटी अवैध शराब को छिपाकर यहां बिक्री करने के लिए लाया था। पुलिस ने राजेश के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। राजेश के खिलाफ मैनपुरी व जनपद में अवैध शराब के चार मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें