फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में ग्राहक के थैले से 46 हजार रुपये पार

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहक मनोज को फुटेज दिखाते शाखा प्रबंधक अमर सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। बैंक के भीतर से ग्राहक का थैला काटकर टप्पेबाज ने 46 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी मनोज कुमार मंगलवार करीब 12 बजे पीएनबी में रुपये निकालने पहुंचा था।
मनोज ने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकाले। इसमें से चार हजार रुपये जेब में रख लिए और 46 हजार रुपये थैले में डाल लिए।
इसके बाद कैश काउंटर पर जाकर खड़े हो गए। इस बीच दो टप्पेबाजों ने उसके थैले को ब्लेड से काट दिया और रुपये पार कर दिए।
मनोज ने जब रुपये जमा करने के लिए थैला देखा तब जानकारी हुई। मनोज की सूचना पर चाचा वीर वहां पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली जाकर जानकारी दी।
इस पर बैंक पहुंचे एसआई शिवकुमार ने शाखा प्रबंधक अमर सिंह से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए। कैमरे में पूरी वारदात के साथ टप्पेबाजों की तस्वीर भी कैद हो गई।
विज्ञापन

सीओ सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें