कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी मन्नू रविवार सुबह करीब 10:30 बजे गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुए। 11 बजे ट्रेन कमालगंज स्टेशन पर पहुंची तो वह नीचे उतर लिए। ओवरब्रिज के पास लगे फ्रीजर में पानी पीते वक्त किसी ने जेब से 30 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने पहुंच पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन की घटना है। इस लिए पीड़ित को जीआरपी से शिकायत करने के लिए कहा। (संवाद)