फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 300 गांवों की बिजली गुल

Sun, 25 Jun 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से तहसील क्षेत्र के करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिशासी अभियंता ग्रामीण को दी। करीब साढ़े छह घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। जेई स्तर के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पांचाल घाट के पास गांव भगुआ नगला के सामने से जा रही 33 हजार की लाइन का तार टूट गया। इससे तहसील क्षेत्र के 300 गांवों में घुप अधेरा हो गया। बिजली बंद होने से भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान रहे। ग्रामीणों ने जेई होरीलाल वर्मा से बिजली न आने की जानकारी की। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार को बिजली न आने की शिकायत की।
कहा कि गंगापार की बिजली आए दिन खराब हो जाती है। जेई व लाइनमैन ध्यान नहीं देते हैं। जबकि सरकार ने गांवों को 18 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से ग्रामीणों को जाग कर रातें काटनी पड़ रहीं हैं। भीषण गर्मी में आए दिन बिजली बंद रहने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को शीघ्र ही समस्या समाधान का भरोसा दिया। अधिशासी अभियंता ने रात में ही गंगापार के सभी उपकेंद्रों पर तैनात लाइनमैनों से लाइन चेक कराई। बताया गया कि पांचाल घाट भगुआ नगला के पास 33 हजार लाइन का तार टूटा है। अधिशासी अभियंता रात में ही मौके पर पहुंचे। तार जुड़वाने के बाद सुबह साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें