फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को फूड सेफ्टी वैन की प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई। जांच में 29 फीसदी नमूने फेल हो गए। इससे अधिकारियों ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ से भेजी गई फूड सेफ्टी वैन गुलाब सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा अमृतपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर पहुंचे। वहां बाजार की 24 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वैन की प्रयोगशाला में जांच की गई तो मिल्क केक में स्टार्च, लड्डू में अत्यधिक रंग, हल्दी साबुत में रंग, काली मिर्च के तीन नमूने लाइट बेरीज व बर्फी में स्टार्च की मिलावट होने से सात नमूने फेल हो गए।
इस पर अधिकारियों ने दुकानदारों को सचेत करते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी। जांच में 17 नमूने सही पाए गए। स्थानीय लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जागरूक किया गया।