फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दिलीप कुमार शाह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस ने मुठभेड़ में बिहार निवासी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अगस्त में लूट की घटना करने वाले उसके दो साथी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि एक अभी भी फरार है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह, एसओजी के साथ बुधवार रात अर्रापहाड़पुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश की बाइक पेड़ से टकरा गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलीप कुमार शाह निवासी लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कठिहार (बिहार) बताया। दिलीप 30 अगस्त को मोहल्ला सरदार खां निवासी मनोज कुमार गंगवार के घर जेवरात साफ करने के बहाने तमंचे के बल पर की गई लूट की घटना में फरार था।
विज्ञापन

एसपी ने इस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। पुलिस लूट की घटना में शामिल संजय शाह और गौतम शाह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी चौथा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें