फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 230 गांवों की पांच घंटे बत्ती रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर के पास 33000 लाइन में फाल्ट आने से लगभग 230 गांवों की बत्ती पांच घंटे तक गुल रही। बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद लाइन ठीक की। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10:55 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। नोडल अधिकारी अवध प्रताप ने अवर अभियंता अनिल गौतम और एसडीओ मनीष वर्मा को टेलीफोन पर जानकारी दी। अवर अभियंता और एसडीओ ने तत्काल प्रभाव से लाइनमैन को पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। लाइनमैन की पेट्रोलिंग करने के पश्चात सिरमौरा बांगर के पास 33 हजार केवी लाइन में फाल्ट मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन ठीक करने का काम शुरू किया।
शाम करीब चार बजे आपूर्ति चालू की गई। अवर अभियंता अनिल गौतम ने बताया नीबकरोरी पावर हाउस के पास लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर गिरने से तार टूट जाने से सप्लाई बाधित हुई थी। गांव सिरमौरा बांगर के पास तार टूट गए थे। दोनों जगह तार जुड़वाने के बाद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है। लाइन में फाल्ट आने से हजियांपुर समेत दो फीडर बंद हो गए थे। इन फीडरों से लगभग 230 गांवों की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें