फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पोस्ट आफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 2.23 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पोस्ट आफिस में नौकरी लगवाने के नाम पर कंप्यूटर सेंटर संचालक ने युवक से 2.23 लाख रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रुपये मांगे, तो संचालक ने इन्कार कर दिया। कोर्ट ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोसरपुर निवासी अवनीश कुमार खेती करके परिवार की गुजर बसर कर रहे थे। वह सरकारी नौकरी की तलाश कर पढ़ाई भी कर रहा था। पीडी डिग्री कॉलेज के सामने कौशल वर्मा का कंप्यूटर सेंटर हैं। अवनीश उसके सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाता था। इसके चलते उसकी कौशल वर्मा से पहचान हो गई।
कौशल ने अवनीश को बताया कि वह पोस्ट आफिस में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 3.50 लाख रुपये देने होंगे। अवनीश ने विश्वास करके 2.23 लाख रुपये कौशल को नकद दे दिए। 1.10 लाख रुपये की चेक दे दी। काफी दिन बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इस पर अवनीश ने रुपये वापस मांगे। कौशल टाल-मटोल कर उसको टरकाने लगा। थाने व एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने पूरे मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें