फर्रुखाबाद। गिरोह बनाकर अनैतिक कार्यों से संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 21.93 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस ने गांव में मुनादी कराने के बाद चल-अचल संपत्ति को कब्जे में ले लिया।
मऊदरवाजा थाने के गांव आमिलपुर निवासी गैंग लीडर अनिल यादव, साथी प्रवीन उर्फ नन्हे यादव व शीलू यादव शहर के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में रहते हैं। अनिल यादव गैंग बनाकर अपराध करके अनैतिक तरीके से संपत्ति एकत्रित कर रहा था। पुलिस ने पिछले साल तीनों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।
इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह आमिलपुर व रकाबगंज खुर्द में मुनादी करवाने के बाद अनिल की 9.41 लाख 739 रुपये, प्रवीन की 6.02 लाख व शीलू की 6.50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली।