फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बहाने 2027 विस. चुनाव की तैयारी

Sun, 14 Jul 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बहाने भाजपा आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने लगी है। बैठक कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


शनिवार को आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से लेकर अब तक केंद्र में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनी है। वह भी लगातार इसीलिए तीसरी बार सांसद बन पाए हैं। वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच सरकार की नीतियों एवं हर वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रचारित करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव राजपूत ने भी संबोधित किया। जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, आदित्य मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी, धर्मेंद्र राजपूत, विकास पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें