फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सचिव की पदोन्नति आदेश पर 16 साल के मिले, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में तैनात सचिव 16 वर्ष की आयु में ही मंडी सहायक पद पर नियुक्त हो गए थे। वर्ष 2011 में हुई पदोन्नति का आदेश वायरल होने पर पोल खुली। इससे अब अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी सचिव व कर्मचारियों के बीच शुरु से ही तनातनी चल रही है। कुछ कर्मचारियों को करीबी बनाने और अव्यवहारिक रवैया से गुटबाजी हो गई। इसी बीच मंडी सचिव का पदोन्नति आदेश भी वायरल हो गया। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ के मंडी निदेशक राजेश कुमार सिंह के 24 मार्च 2011 के इस आदेश में 48 मंडी सहायकों को अमीन/नीलामकर्ता (मंडी निरीक्षक) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति आदेश व हाईस्कूल के अंकपत्र में सातनपुर मंडी के सचिव रामसेवक वर्मा की जन्म तिथि 15 जुलाई 1967 अंकित है। जबकि उनकी नियुक्ति तिथि एक जुलाई 1983 दर्शाई गई है। इस हिसाब से नियुक्ति के दौरान मंडी सचिव की आयु 15 वर्ष 11 माह 17 दिन हो रही है। जबकि सरकारी नौकरी पाने के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। फिलहाल नाबालिग अवस्था में नियुक्ति होना मंडी में चर्चा का विषय बना है।
मंडी सचिव बोले 1984 में हुई नियुक्ति
सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बातचीत के दौरान मंडी सचिव ने बताया कि उनकी जन्म तिथि 1967 है। वर्ष 1984 में उनकी मंडी सहायक पद पर नियुक्ति हुई थी। उनसे सवाल किया गया इस हिसाब से तो 17 वर्ष में ही सरकारी नौकरी मिल गई। तब मंडी सचिव बोले नियुक्ति के दौरान उनकी उम्र पूरी 18 वर्ष की थी।
विज्ञापन

मांगी गई है पत्रावली
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि मंडी सचिव की कम उम्र में नियुक्ति होने का मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए सर्विस बुक व अन्य पत्रावलियां मांगी गई हैं। यदि नियुक्ति के दौरान 18 वर्ष से कम आयु होने की पुष्टि होती है तो मंडी निदेशक को पत्र लिखा जाएगा।
सोमवार को दिखवाएंगे रिकार्ड
मंडी निदेशक लखनऊ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मंडी सचिव की कम आयु में नियुक्ति का मामला संज्ञान में आया है। शनिवार व रविवार को अवकाश होने से सोमवार को अपने कार्यालय में नियुक्ति पत्रावली दिखवाएंगे। इसी के बाद स्थिति साफ होने पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें