फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सुलह समझाते के आधार पर 16 दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन

Mon, 22 May 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। लोक अदालत में सुलह- समझौते के आधार पर 16 दंपतियों ने दोबारा से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया। न्यायिक अधिकारियों ने दंपतियोंको एक-दूसरे के साथ पूर्ण विश्वास और स्नेह के साथ रहने की नसीहत दी। माला- पहनाकर मुंह मीठा कराया गया।रविवार को कचहरी परिसर में लोक अदालत के दौरान 16 दंपतियों के बीच सुलह कराई गई। परिवार न्यायालय में लंबित वादों में से दंपतियों और उनके परिवार के सदस्यों को बैठाकर सुलह कराई गई। किसी जोड़े को पत्नी से फोन पर ज्यादा बात करने की शिकायत थी, तो किसी को मायके का ज्यादा दखल खल रहा था। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि स्त्री और पुरुष दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं। उन्होंने कहा कि हंसी-खुशी के साथ जीवन व्यतीत करें। दंपती के बीच स्नेह होने से दो परिवारों के लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर समाज में एक नई मिसाल कायम करते हैं। छोटी-छोटी बातों के कारण यूं शिकवा शिकायत करना ठीक नहीं है। सुलह-समझौता होने के बाद दंपतियों को माला पहनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें