फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो....12.......बीबीपुर गांव में कोटा चयन में बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....12.......बीबीपुर गांव में कोटा चयन में बैठे कर्मचारी
विज्ञापन


तीन गांवों में टल गई कोटा चयन की कार्यवाही
दो जगह ग्रामीणों ने किया विरोध, अब डीएम के आदेश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज। ग्रामीणों के विरोध पर तीन गांवों में कोटा चयन की कार्यवाही टल गई। विकास खंड के गांव बीबीपुर में कोटा चयन के लिए सत्यपाल, ध्रुव कुमार व वृजेश ने दावेदारी की। ग्रामीण किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को राजी नहीं हुए। इस पर अपना दल यस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार उर्फ रिंकू ने अधिकारियों से वार्ता की। एडीओ के एन चौधरी से दावेदारों ने लिखित रूप से गुप्त मतदान की मांग उठाई। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त मतदान उच्च अधिकारियों के आदेश पर होगा। जहानगंज थाना क्षेत्र गांव अहमदपुर देवरिया में प्रत्याशी अशोक कनौजिया को 261, अंकित को 187, सत्यप्रकाश को 29 व अशोक कटियार को मात्र एक वोट मिला। ग्रामीणों ने पुलिस व ब्लाक के कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क लेकर कोटा चयन में धाधली का आरोप लगाया। इस करण कोटा चयन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं, गांव करीमगंज में कोटा चयन की बैठक के स्थल को लेकर विवाद हो गया। इस कारण इस गांव में कोटा चयन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें