अमृतपुर। तहसील क्षेत्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन दो दिन से ब्रेकडाउन चल रही है। इसके चलते अमृतपुर, तहसील, राजेपुर व सलेमपुर उपकेंद्र बंद हैं। इससे 150 गांवों की आपूर्ति बंद है। जेई हरिओम सिहं व शिवम तिवारी ने पेट्रोलिंग कराई। लकूला पावर हाउस के पास तार टूटा मिला। बाढ़ के पानी में घुसकर बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक करना शुरू किया। हालांकि अभी लाइन ठीक नहीं हो सकी है। जेई हरिओम सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर शीशम का पेड़ गिर गया था। उसको हटा दिया गया है। बारिश से लाइन में कोई फाल्ट न हुआ तो देर शाम बिजली की सप्लाई चालू कर दी जाएगी। संवाद