फर्रुखाबाद। गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर हाउस कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान 15 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते।
शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी जीत हासिल करने के लिए कोई भी मौका छोड़ नहीं रहे थे। जरा सी चूक होने पर खिलाड़ी प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को मात देते नजर आए। अब्बू नजीर, काश्वी कुमारी, अनिकेत, अदनान, अलीशा, शौर्य कुमार, प्रबल भारद्वाज, आर्या, संस्कार कुमार, अदिति, जरीना, संकल्प और शौर्य गुप्ता समेत 15 छात्र-छात्राओं ने गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही 30 ने सिल्वर और 40 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
कराटे प्रशिक्षक सेंसई पारस भारद्वाज ने विजेता बच्चों को बधाई दी। निर्णायक की भूमिका अभ्या मिश्रा, उमंग, पाखी सक्सेना, कृष्ण कुमार और अर्पिता भारद्वाज ने निभाई।
-
बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में किया वाद-विवाद
फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशल स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी व हिंदी में अपने-अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में पीस हाउस के छात्र अर्जुन, छात्रा अनुश्री, जॉय हाउस के छात्र सानिध्य कुमार, चिराग, पीस हाउस की छात्रा श्रद्धा, चैरिटी हाउस के छात्र रवि कुमार, पीस हाउस की छात्रा एंजेल श्रीवास्तव, जॉय हाउस की वृजांगना गोस्वामी, चैरिटी हाउस की छात्रा काव्या, पीस हाउस की अन्या, आयुषी मिश्रा और चैरिटी हाउस के बासिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने विजेता बच्चों की हौसलाफजाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय बिस्ट, संदीपा कुमार, अतुल मिश्रा, शिवानी मिश्रा और श्रवण मिश्र आदि रहे।(संवाद)