फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी फतेहगढ़ में डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल शुरू

विज्ञापन
तेहगढ़ में डेंगू डेडीकेटेड अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह व सीएमओ डॉ. अवनींद्र कु? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएचसी फतेहगढ़ में बनाए गए डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल का मंगलवार को जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया। यहां मरीजों के लिए मच्छरदानी लगाकर 15 बेड तैयार किए गए हैं। जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

पुराना जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएचसी फतेहगढ़ में 75 बेड का एल-2 अस्पताल संचालित है। इन दिनों कोरोना संक्रमण थमा है और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
शासन के निर्देश पर डेंगू के मरीजों के लिए यहां 15 बेड का डेडिकेटेड अस्पताल तैयार किया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। डेंगू मरीजों के लिए एक वार्ड में 11 व दूसरे वार्ड में चार बेड डाले गए हैं।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि मच्छरदानी में मरीज के लेटने से डेंगू फैलने से रोका जा सकता है।
अस्पताल में सीबीसी जांच की व्यवस्था होने के साथ दवाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
मरीजों की संख्या बढ़ने पर 50 बेड और आरक्षित कर दिए जाएंगे। 24 घंटे सेवा के लिए तीन शिफ्टों में डॉ.बृजेश मिश्र, डॉ.सुमित शाक्य व डॉ.चंद्र विक्रम सिंह के साथ स्टाफ नर्स सहित आठ-आठ स्वास्थ्य कर्मियों की की ड्यूटी लगाई गई है।
जरूरत के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सूद व फिजीशियन डॉ. मनोज पांडेय को भी बुलाया जाएगा। हालांकि मरीज को चढ़ाने के लिए प्लेटलेट्स की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह, अधीक्षक डॉ. आरसी माथुर, फार्मासिस्ट पुनीत मिश्रा, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें