फर्रुखाबाद। त्योहार पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान नमकीन के 1376 पैकेट सीज करने के साथ टीम ने खाद्य पदार्थों के पांच नमूने भी लिए।
एसडीएम अमृतपुर रविंद्र कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया। कमालगंज क्षेत्र के गांव मोहनपुर दीनारपुर में मोहम्मद अरशद उर्फ मोहम्मद अर्सलान के प्रतिष्ठान एमएफ फूड प्रोडक्ट्स से नमकीन पफ का नमूना लिया गया। मिलावट के शक में करीब 6880 रुपये कीमत के 1376 पैकेट सीज कर दिए गए। चटोरी मार्केट शमसाबाद इरफान के स्वीट हाउस से बर्फी, राजेपुर राठौरी तिराहा स्थित विनय के कलकत्ता बंगाली स्वीट हाउस से दूध की बर्फी, राजेपुर चौराहा स्थित दुल्लाल बारूल व श्यामल बारूल के बंगाली स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया गया।
टीम ने गांव कुइयांखेडा फैजबाग स्थित शीतगृह के सामने अजय मिश्रा की दुकान से सरसों का तेल का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डाॅ.शैलेंद्र रावत, विमल कुमार, अरुण कुमार मिश्र व आशीष कुमार वर्मा मौजूद रहे। सहायक आयुक्त (खाद्य) सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।