फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः बिना फिटनेस फर्राटा भर रहे 134 स्कूली वाहन

विज्ञापन
स्कूली बच्चों को भरकर शहर की ठंडी सड़क से गुजरता टेंपो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में 134 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के फर्राटा भर रहे हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने 118 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया। इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने वाहनों की फिटनेस कराने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

जनपद में 457 स्कूली वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। शासन ने बिना फिटनेस के स्कूली वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए थे। जून में एआरटीओ कार्यालय से सभी स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजकर फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए थे। जुलाई खत्म होने के बाद अभी तक 267 स्कूली वाहनों की फिटनेस हो सकी है।
एआरटीओ कार्यालय से वाहनों की फिटनेस न कराने पर 118 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया। 66 स्कूली वाहन अस्तित्व में नहीं हैं, लेकिन वाहन मालिकों ने कार्यालय में इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

134 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भरकर बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 118 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद भी वाहन स्वामी फिटनेस नहीं करा रहे हैं।
एक स्कूली बस सहित 12 के चालान
सोमवार को एआरटीओ बृजेंद्र चौधरी ने चेकिंग के दौरान स्कूली बस में क्षमता से अधिक बच्चे पाए जाने पर उसका चालान कर दिया। भविष्य में अधिक बच्चे मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एक वैन, बस सहित 12 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें