फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 134 बेटियों ने जीवनसाथी संग लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए सोमवार को किश्चियन कॉलेज मैदान में 134 बेटियों के हाथ पीले हो गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व डीएम संजय कुमार सिंह ने नव जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार के आचार्यों ने अग्नि को साक्षी मानकर वेदमंत्रोच्चार से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया। सात फेरे लेकर वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहनाकर जीवन भर साथ निभाने की शपथ ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू, ईओ रविंद्र कुमार ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
डीएम ने बताया कि जिले में वर्ष 2017-18 से अब तक सरकार ने 2209 कन्याओं का विवाह कराया है। इस पर 11 करोड़ 26 लाख, 59 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। सोमवार को 134 कन्याओं का विवाह कराया गया। एक कन्या पर 51 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें 35 हजार कन्या के बैंक खाते, 10 हजार के उपहार जिसमें चांदी की पायल, बिछिया, वर एवं कन्या के लिए वस्त्र एवं बर्तन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

छह हजार रुपये प्रति जोड़े आयोजन पर खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पिता को बेटी की शादी की चिंता नहीं करनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री खुद उठा रहे हैं। इस मौके पर ब्लाकों से आए बीडीओ भी मौजूद रहे।

सब्जी व पूड़ी खत्म, भूखे पेट लौटे बराती-घराती
शासन व्यवस्थाओं पर छह हजार रुपये प्रति जोड़ा खर्च करता है। इसमें बराती और घरातियों के लिए खाने की व्यवस्था भी की जाती है। नगर पालिका परिषद खाने की भी भरपूर व्यवस्था नहीं कर पाती। चंद मिनट में ही खाना काउंटरों पर पूड़ी और सब्जी खत्म हो गई। सुबह से पहुंचे बराती और घरातियों को न तो पूड़ी मिली और न ही सब्जी। कई बार धक्का-मुक्की होती रही। खाना परोसने में लगे कर्मियों से विवाद भी होता रहा।
शादियों में नहीं पहुंचते जनप्रतिनिधि
मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल सामूहिक विवाह समारोह में नगर पालिका ने सांसद के अलावा सभी विधायकों को भी आमंत्रित किया था। उनके लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के अलावा अन्य कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। डीएम संजय कुमार सिंह ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। नेताओं की बेरुखी की लोगों में खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें